भाजपा ने नए मोर्चों के लिए नियुक्त किए प्रभारियों की सूची
भाजपा के नए मोर्चों की जिम्मेदारी
भाजपा के नए प्रभारियों की नियुक्ति: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सात नए मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चों की जिम्मेदारी विभिन्न नेताओं को सौंपी है। बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश में भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
नियुक्त प्रभारियों की सूची:
युवा मोर्चा - हरीश द्विवेदी
महिला मोर्चा - डी. पुरंदेश्वरी
अनुसूचित जाति मोर्चा - संजय भाटिया
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा - वैजयंत पांडा
किसान मोर्चा - लाल सिंह आर्या
अनुसूचित जनजाति मोर्चा - सतीश पूनिया
अल्पसंख्यक मोर्चा - गजेंद्र पटेल