भाजपा मंडल अध्यक्षों ने मिशन 2027 के लिए संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
* सभी मंडल अध्यक्षों ने अमित तनेजा के निवास पर लिया प्रण, मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
जालंधर - भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आज वरिष्ठ नेता अमित तनेजा के निवास पर एकत्र हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत गोल्डी भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, जनसंपर्क अभियानों और जालंधर कैंट विधानसभा में मिशन 2027 को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
अमित तनेजा ने बैठक में कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जालंधर कैंट से भाजपा की जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा और सुशासन की भावना के साथ काम करेंगे।
अमरजीत गोल्डी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों ने एकजुट होकर मिशन 2027 को सफल बनाने और पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी ने संगठन हित को प्राथमिकता देते हुए घर-घर संपर्क अभियान चलाने का भी प्रण लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों में राजन मल्हण, कंवर सरताज सिंह बेगोवाल, दीपाली बागड़िया, एडवोकेट मनीषा जैन, जस जौहल, नरेश वालिया, एच.एस. भट्टी और राजिंदर बगड़िया शामिल थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।