×

भाजपा में अशोक मित्तल का स्वागत, अमित तनेजा ने की शिष्टाचार भेंट

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से मुलाकात की और उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। तनेजा ने मित्तल के अनुभव और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का भी जिक्र किया, जो जनता तक पहुंच रही हैं। तनेजा ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को समर्थन देगी। इस मुलाकात में संगठन को मजबूत करने और पंजाब के विकास पर भी चर्चा हुई।
 

अमित तनेजा की अशोक मित्तल से मुलाकात

जालंधर - भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमित तनेजा ने आज राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मित्तल का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।


तनेजा ने कहा कि अशोक मित्तल जैसे शिक्षाविद् और समाजसेवी का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और शिक्षा क्षेत्र में योगदान से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार की पारदर्शिता और विकासोन्मुख सोच के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है।


तनेजा ने आगे कहा कि जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां विकास की गति तेज हुई है और जनता को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। पंजाब की जनता भी अब विकास और स्थिर शासन की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और पंजाब के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।