भारत में मौसम का हाल: बारिश और आंधी की चेतावनी
आज का मौसम:
आज का मौसम: मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले दो दिनों के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य उत्तरी राज्यों में आंधी और बिजली गिरने के साथ ओले गिरने का खतरा बताया है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का समय
बुधवार और गुरुवार को उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 4 मई को यूपी में मौसम के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
हाल ही में हुई बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 मई को वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का प्रभाव फिर से बढ़ सकता है, जिससे आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा। आज से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। बादलों के छाने से तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर का तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के प्रभाव से मंगलवार तक तेज धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव आ सकता है। भोपाल स्थित आएमडी केंद्र ने बताया कि कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड में 5 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और तेज आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। हरिद्वार, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में मौसम बिगड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 3 से 7 मई तक लगातार बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
पूर्वोत्तर भारत में मौसम
पूर्वोत्तर भारत में बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। 8 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
दक्षिणी राज्यों में बारिश
केरल और तमिलनाडु में मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी। कई राज्यों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।