मंडी में खाद्य पदार्थों की नई दरें: 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित
10 रुपए में तंदूरी और 7 में तवा चपाती मिलेगी
मंडी जिला प्रशासन ने ढाबों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकतम दरें फिर से निर्धारित की हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। नई दरें जिले में तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
अधिसूचना के अनुसार, बकरा या भेड़ का मांस 550 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का मांस 275 रुपए, और ड्रेस्ड चिकन की कीमत 210 रुपए प्रति किलोग्राम तय की गई है। इसके अलावा, अनफ्राइड मछली 250 रुपए, फ्राइड मछली 300 रुपए और जिंदा मुर्गा 150 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जाएगा।
खाने की अन्य दरें
स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में मिलेगा
ढाबों में तंदूरी चपाती 10 रुपए, तवा चपाती 7 रुपए और स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में उपलब्ध होगा। चावल, चपाती, दाल और सब्जी की फुल डाइट 80 रुपए में मिलेगी। हाफ/फुल प्लेट चावल 50 रुपए, दाल फ्राई 60 रुपए, मीट करी 130 रुपए और चिकन करी 120 रुपए प्रति प्लेट की दर से उपलब्ध होगी।
दूध और कोल्ड ड्रिंक्स की दरें
स्थानीय दूध 50 रुपए प्रति लीटर, पनीर 330 रुपए और दही 60 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जाएगा। पैकेट बंद दूध और कोल्ड ड्रिंक्स केवल एमआरपी पर बेचे जाएंगे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक प्लेट मीट या चिकन करी में कम से कम 200 ग्राम नेट मीट होना अनिवार्य है।
ऊना में भी दरें निर्धारित
ऊना डीसी ने भी जारी किए आदेश
जिला ऊना में ढाबों पर फुल डाइट दाल, सब्जी और कढ़ी के साथ चावल, चपाती की बिक्री 80 रुपए में होगी। चपाती तवा 7 और तंदूरी 8 रुपए में मिलेगी। विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रुपए, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रुपए, स्पेशल दाल 70 रुपए, चावल फुल प्लेट 50 रुपए, रायता 50 रुपए में बेचा जाएगा।
दुग्ध उत्पादों की दरें
दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रुपए प्रति लीटर, पनीर 320 रुपए और दही 70 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जाएगा।
मीट की दरें
बकरे और भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम
जिला ऊना में बकरे और भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रुपए प्रति किलोग्राम और चिकन ब्रॉयलर 220 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।