×

मतदाताओं की आवाज़: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए विशेष अभियान

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में, 'बोल मतदाता बोल' नामक एक विशेष जनसंवाद अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं से सीधे सवाल पूछना है, ताकि उनकी वास्तविक समस्याएं और उम्मीदें सामने आ सकें। इस अभियान में न मंच होगा और न राजनीतिक भाषण, केवल जनता की आवाज़ सुनी जाएगी। मतदाताओं को अपने मुद्दे उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे चुनावी बहस को जनहित के केंद्र में लाया जा सके।
 

जनसंवाद अभियान की शुरुआत


महराजगंज :: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के साथ, चुनावी वादों और भाषणों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार, नेताओं से नहीं, बल्कि सीधे मतदाताओं से सवाल पूछे जाएंगे। इसी उद्देश्य के तहत एक विशेष जनसंवाद अभियान—“बोल मतदाता बोल” की शुरुआत की जा रही है।


इस अभियान में न तो मंच होगा और न ही राजनीतिक भाषण। यहां केवल जनता की आवाज़ सुनी जाएगी। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, वार्ड और गली में जाकर आम लोगों से पूछा जाएगा—आपके गांव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? पिछले पांच वर्षों में क्या बदला और क्या अब भी अधूरा है? अगले विधायक से आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है?


सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सिंचाई, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दों पर मतदाताओं की बेबाक राय को कैमरे में कैद किया जाएगा और बिना किसी संपादन के पूरे क्षेत्र के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।


“बोल मतदाता बोल” किसी राजनीतिक दल या विचारधारा का मंच नहीं है। यह जनता की आवाज़ का मंच है, जहां चुनावी मुद्दे जनता द्वारा तय किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य किसी का प्रचार या विरोध नहीं, बल्कि चुनावी बहस को जनहित के केंद्र में लाना है।


अब समय आ गया है कि चुनाव केवल वादों पर नहीं, बल्कि गांव-गांव की वास्तविक समस्याओं और जनता की उम्मीदों पर लड़ा जाए।


हम सभी नौतनवा विधानसभा के मतदाताओं से अपील करते हैं कि इस जनसंवाद अभियान का हिस्सा बनें, अपनी बात खुलकर रखें और लोकतंत्र को अपनी आवाज़ दें।


“बोल मतदाता बोल — न वादा, न बहाना… अब जनता बताएगी असली अफसाना।”