×

मार्को रूबियो की भारत यात्रा: व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा करेंगे और व्यापार, रक्षा, और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा 23 से 26 मई तक चलेगी, जिसमें कई प्रमुख शहरों का दौरा शामिल है। जानें इस यात्रा के बारे में और क्या-क्या चर्चा होने की उम्मीद है।
 

मार्को रूबियो का भारत दौरा


नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुके हैं। आज वह कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह यात्रा वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


रूबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो कोलकाता में निर्मला शिशु भवन मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे। यह स्थान मिशनरीज ऑफ चैरिटी का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है, जिसे 1950 में स्थापित किया गया था। यह स्थान संत टेरेसा ऑफ कलकत्ता का अंतिम विश्राम स्थल भी है। यहां देखें वीडियो-




रूबियो की यात्रा की अवधि

कब से कब तक रूबियो रहेंगे दौरे पर: अमेरिकी विदेश मंत्री 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जैसे शहरों का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा के दौरान होने वाली उच्च स्तरीय बैठकों का मुख्य फोकस व्यापार संबंध, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर रहने की उम्मीद है।