योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष आयोजन
महराजगंज ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नौतनवा नगर के वार्ड संख्या-16 में स्थित कोटही माता मंदिर परिसर में विधायक ऋषि त्रिपाठी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं पूजा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की गई।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ के प्रबंधन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उत्तर प्रदेश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने माफिया और अपराध के खिलाफ कठोर कदम उठाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, लल्लू जायसवाल, ग्राम प्रधान बैरियहवां मक्खन मौर्य, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, भगवानदास यादव, संजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, विजय उपाध्याय, राजू पहलवान, राजकुमार गौड़, योगेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विजय चौरसिया