रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर अराजकता का आरोप लगाया
भाजपा सांसद का बयान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने और कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
श्री प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठने के मामले में श्री गांधी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता बिना किसी अनुमति के धरने पर बैठे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया है कि जिस घटना का जिक्र राहुल गांधी कर रहे हैं, उस पर पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है और इसकी जांच चल रही है।
सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पीड़ितों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।
उन्होंने सवाल उठाया, "राहुल गांधी, क्या आप कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें संदेह है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के प्रति अपने रुख के कारण मुश्किल में है। हम श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की इस गतिविधि की निंदा करते हैं।"