राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' अभियान: युवाओं के अधिकारों की लड़ाई
युवाओं के भविष्य के लिए एक नई पहल
नई दिल्ली। 'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj) नामक अभियान के तहत, राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में हजारों छात्र-छात्राएं अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। यह संघर्ष किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य का है। जब तक पेपर लीक पर सख्त कानून नहीं बनते, दोषियों को सजा नहीं मिलती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
'छात्रों की गूंज' केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने बताया कि 'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj Anthem) सिर्फ एक एंथम नहीं है, बल्कि यह उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।शिक्षा Revolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem.
बदलाव अब दूर… pic.twitter.com/Is8z13ID4M
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) July 16, 2026
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।
युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।
शिक्षा क्रांति की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) एंथम, बदलाव अब दूर नहीं।
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।जननायक श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में #ChhatronKiGoonj सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष,… pic.twitter.com/mVJVvuT7mJ
— वरुण चौधरी (@varunchoudhary2) July 16, 2026
एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में 'छात्रों की गूंज' केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष, उम्मीद और बदलाव का संकल्प है। यह एंथम शिक्षा में न्याय, पारदर्शिता, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों के लिए उठ रही करोड़ों आवाज़ों का प्रतीक है।