राहुल गांधी ने अमित शाह पर महिला सुरक्षा को लेकर किया हमला
महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी का बयान
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप हुआ और उसकी हत्या कर शव को खुले मैदान में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि राजधानी में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस को कई दिनों तक इसकी जानकारी नहीं हुई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली अब महिलाओं के लिए एक खौफनाक जगह बन गई है।
दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती।
दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।
अमित शाह जी, दिल्ली…
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) September 18, 2026
उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके नियंत्रण में है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या दिल्ली पुलिस का काम केवल आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि दरिंदों की तुरंत गिरफ्तारी हो, कड़ी कार्रवाई की जाए और इस आपराधिक लापरवाही की जवाबदेही तय की जाए। महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत का विकास संभव नहीं है।