राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर FIR की मांग की, कहा- साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे
राहुल गांधी की मांग पर जोर
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। साहिल के शरीर में छर्रे पाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक छर्रे उनके शरीर में मौजूद हैं। एम्स की रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि साहिल की आंख में भी छर्रे लगे हैं, जिससे उनकी आंख चली गई है। इसके अलावा, उनके दिल के पास भी छर्रे हैं, जिन्हें निकालना संभव नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने छर्रे नहीं चलाए। इस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर पुलिस ने नहीं चलाए, तो फिर ये छर्रे किसने चलाए? क्या किसी और ने साहिल पर छर्रे चलाए? अगर ऐसा नहीं है, तो क्या साहिल ने खुद ही ये छर्रे अपने शरीर में डाल लिए? लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि क्राइम हुआ है, क्योंकि उनके शरीर में छर्रे हैं।
LIVE: Media Bite | Parliament Street Police Station, New Delhi https://t.co/Fvf6NxHxqy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि हम केवल यह मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए। साहिल का परिवार यहां मौजूद है, उनकी मां ज्योति और पिता दीपक भी हैं। हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि कृपया FIR दर्ज कीजिए। हमें बताया गया है कि ऊपर से आदेश आया है कि FIR नहीं हो सकती। जब तक FIR नहीं होगी, हम यहां से नहीं जाएंगे।
इस देश में लाखों लोगों के साथ अन्याय होता है, खासकर महिलाओं और गरीबों के साथ। यह सब नई दिल्ली में, कनॉट प्लेस में, आपके सामने हो रहा है। इसलिए हमारी एकमात्र मांग FIR है। और जो जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, उसका नाम हमें बताएं। हम चले जाएंगे। हम केवल इस परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हमें बताया जा रहा है कि भारत में युवा पर गोली चलाई जा सकती है।