राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो साल पूरे किए
राहुल गांधी का दो साल का कार्यकाल
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने कहा कि, "सड़क से संसद तक, आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है।"
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरे दो साल पूरे हुए। इन दो वर्षों में मेरा हर दिन एक ही लक्ष्य रहा- हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से… pic.twitter.com/mNUWSu3fUG
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) 26 जून 2026
उन्होंने आगे कहा कि, "NEET के छात्रों की लड़ाई, वोट चोरी का पर्दाफाश या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर मैं आपके साथ खड़ा रहा हूं, और हमेशा रहूंगा। सफ़र लंबा है, लेकिन मेरा संकल्प वही है, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।"
गौरतलब है कि, 26 जून 2024 को रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। यह निर्णय कांग्रेस द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों में 100 सीटें जीतने के बाद लिया गया था।