विद्या भारती पंजाब के छात्रों ने आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
विद्या भारती के छात्रों की सफलता
जालंधर: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्या भारती पंजाब के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन मेधावी विद्यार्थियों ने न केवल अपने विद्यालयों का, बल्कि विद्या भारती परिवार का नाम भी रोशन किया है। श्री ताराचंद सार्वहितकारी विद्या मंदिर, भीखी की छात्रा वंशिका ने 600 में से 597 अंक (99.50%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, जॉबप्रीत कौर ने 594 अंक (99.00%) के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।
श्री ईलम चंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल, छोकरा की छात्रा रितिका ने 592 अंक (98.67%) के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। श्री हित अभिलाषी सर्वहितकारी विद्या मंदिर, बुधलाड़ा की हरमन कौर ने 590 अंक (98.33%) के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
सर्वहितकारी विद्या मंदिर, हाजीपुर के रितिश सिंह और साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर, संगरूर की मन्नत शाह ने 587 अंक (98.17%) के साथ ग्यारहवां स्थान साझा किया। चौधरी गुरदित्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर, भोआ के तुषार सैनी ने 587 अंक (97.83%) के साथ तेरहवां स्थान प्राप्त किया।
राणा मुंशी राम सार्वहितकारी विद्या मंदिर सरहिंद की तेजसमीत कौर ने 586 अंक (97.83%) के साथ तेरहवां स्थान प्राप्त किया।
श्री ताराचंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर भीखी की नवनीत कौर और साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर, संगरूर की माही राय ने 586 अंक (97.67%) के साथ चौदहवां स्थान प्राप्त किया। सर्वहितकारी विद्या मंदिर, बरनाला के प्रणय गर्ग और सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तपा की नूरदीप कौर ने 585 अंक (97.50%) के साथ पंद्रहवां स्थान प्राप्त किया।
इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्या भारती पंजाब के सभी विद्यालय परिवार, अभिभावकों, प्रबंध समिति के सदस्यों और सहयोगी वर्ग में खुशी का माहौल है।
विद्या भारती पंजाब के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता अनुशासन, मेहनत और संस्कारयुक्त शिक्षा का परिणाम है।