शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर उठाए सवाल
वंदे मातरम को लेकर शशि थरूर का बयान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गाना एक चुनौती है। थरूर ने सरकारी आयोजनों में वंदे मातरम के सभी 6 छंदों को गाने या बजाने को अनावश्यक और लोगों के लिए बोझिल बताया। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है और इसे गाने पर हम सम्मान में खड़े होते हैं।
थरूर ने यह भी बताया कि आमतौर पर यह गीत किसी कार्यक्रम की शुरुआत में एक बार गाया जाता था, जबकि राष्ट्रगान अलग से अंत में बजाया जाता है।
भाजपा नेताओं को दी चुनौती
उन्होंने मंगलवार को वंदे मातरम के संदर्भ में फिर से बयान दिया, जिसमें कहा कि केरल सरकार केंद्र की गाइडलाइन को अनिवार्य नहीं मानती। थरूर ने कहा कि सभी 5 छंदों का गायन करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का इस मुद्दे पर एक राजनीतिक एजेंडा है और भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे स्वयं वंदे मातरम के सभी 5 छंद गाकर दिखाएं।