सपा नेता गार्गी पटेल पर हमले के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ा
चंदौली में सपा महिला नेता पर हमला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा का कहना है कि गार्गी पटेल पर हमला करने वाले सपा के ही नेता हैं, जबकि सपा के लोग इसे भाजपा के नेताओं का काम बता रहे हैं। इस संदर्भ में यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मंच पर महिला सम्मान की बातें करने वाले लोग अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि सपा में 'बातों के बताशे' ज्यादा फोड़े जाते हैं।
पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान... चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें हैं।'
सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान…
चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) May 29, 2026
उन्होंने आगे कहा कि यह राजनीति का एक नया चेहरा है, जहां मंच पर महिला सम्मान की बातें की जाती हैं, लेकिन वास्तविकता में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। यह स्पष्ट है कि सपा के महिला सम्मान का मॉडल केवल पोस्टरों तक सीमित है। प्रदेश की महिलाएं सपा के इस चाल, चरित्र और चेहरे से भलीभांति परिचित हैं।