सपा विधायक ने कांवरियों के बीच डिंपल यादव को 'देश की माँ' बताया
कांवरियों का स्वागत
मुरादाबाद से खबर है कि हरिद्वार से कांवर लेकर लौट रहे कांवरियों का स्वागत बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने किया। इन कांवरियों में एक कांवर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगी थीं। कांवरियों का कहना था कि उन्होंने 2027 के चुनाव में सपा सरकार बनने की मन्नत मांगी है, इसलिए वे कांवर लेकर आए हैं। इस अवसर पर विधायक मोहम्मद फहीम ने सांसद डिंपल यादव को लेकर एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने उन्हें देश की माँ बताया।
विधायक फहीम का यह बयान तब आया जब वे उन कांवरियों का स्वागत कर रहे थे, जो हरिद्वार से बरेली की ओर जा रहे थे। एक कांवरिये ने अपनी कांवर पर एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी तरफ उनकी पत्नी डिंपल यादव की तस्वीर लगाई थी। विधायक के अनुसार, इन शिव भक्तों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के लिए मन्नत मांगी थी और वे 31.5 लीटर गंगा जल लेकर चल रहे थे। मोहम्मद फहीम ने कैमरे के सामने कहा कि एक तरफ हमारी मान्य सांसद जो इस वक्त पूरे देश की माँ हैं, ममता का प्रतीक हैं, उनका फोटो है, और दूसरी तरफ लोह पुरुष मुलायम सिंह यादव जी का फोटो है। इन शिव भक्तों की दुआओं से 2027 में अखिलेश यादव जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।