सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्र को दी सख्त चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज NEET पेपर लीक के मामले में सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति अलोक अराधे की पीठ ने कहा कि पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं को तुरंत रोकना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले पर बारीकी से नजर रखेंगे और नियमित रूप से फॉलो-अप करेंगे।
कोर्ट ने यह भी कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी व्यवस्थाएं मजबूत और संस्थागत हों।” सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑनलाइन मोड) को कैसे सुरक्षित किया जाएगा और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित कैसे की जाएगी?
सरकार की ओर से 10 कदम उठाने का आश्वासन
सरकार समस्या हल करने के लिए 10 कदम आगे बढ़ रही है- तुषार मेहता
केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए 10 कदम उठाने की योजना बना रही है। उन्होंने कोर्ट से कुछ और समय मांगा ताकि पूरी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित की है।
The Supreme Court heard petitions related to the NEET paper leak. The government assured the court that comprehensive reforms will be implemented in the examination system. Solicitor General Tushar Mehta said the entire process, from printing to distribution, will be placed… pic.twitter.com/PzKjfLJidP
— News Media (@news_media) July 24, 2026
तुषार मेहता ने बताया कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू किया जा रहा है और कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं, डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी एक हलफनामे में प्रस्तुत की जाएगी। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या NEET को पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित बनाया जा सकता है और डेटा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी मांगी। अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।