हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने की नई नियुक्तियां
जेजेपी की नई संगठनात्मक नियुक्तियां
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन के पुनर्निर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है।
महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के रूप में धर्मपाल प्रजापत (रिटायर्ड एक्सईएन) और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जेजेपी किसान सेल में रोशन ढांडा को प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जेजेपी ने हलका प्रभारी के पद पर लाडवा में संदीप लाडा, नांगल चौधरी में विनोद भील और फिरोजपुर झिरका में शमसुद्दीन को नियुक्त किया है। हलका अध्यक्ष के रूप में गुहला में हरपाल सिंह विर्क, कलायत में सेवा सिंह बालू, कैथल में संदीप गढ़ी, पूंडरी में विक्रम म्यौली, लाडवा में विनोद शर्मा, शाहाबाद में कुलदीप सैनी, थानेसर में योगेश शर्मा और पिहोवा में सरपंच गुरलाल वडैच को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार, अटेली में बेदू राता, महेंद्रगढ़ में दिनेश तंवर, नारनौल में सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी में एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह में आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका में वसीम अहमद और पुन्हाना में डॉ. तैय्यब हुसैन को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।
हथीन में सुखराम डागर, होडल में हरदेव चौहान, पलवल में महेश डागर, महम में कृष्ण घणघस, गढ़ी सांपला किलोई में प्रवेश कंसाला, रोहतक में राजेश गुलिया और कलानौर में प्रवीन लांबा जेजेपी के हलका अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही, जेजेपी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और हलका अध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी कर ली हैं।