×

राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में बंटा अन्नपूर्णा प्रसाद

 


रांंची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित रांची के पुंदाग स्थित राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में रविवार को 195वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

प्रणामी सेवा समिति ने इस अवसर पर होली महोत्सव का भी आयोजन किया, जिसमें भजन संकीर्तन किया गया।

वहीं अन्नपूर्णा ‌महाप्रसाद का वितरण कई लोगों में किया गया। प्रसाद के रूप में वेजिटेबल खिचड़ी बांटा गया।

मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे ने भगवान को भोग लगाया और इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया।

इसके पूर्व फूलों की होली महोत्सव सह भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सितादेवी शर्मा ने होली पर मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। फूलों की होली खेली गई। भक्तो ने आपस में फूलों की बौछार करते रहे तथा पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया।

इसके बाद भगवान की महाआरती की गई।

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल,विजय अग्रवाल,सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak