डॉॅ. जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं
अररिया 01 अगस्त(हि.स.)। बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला पहुँचने पर किशनगंज ही नहीं बल्कि अररिया और सीमांचल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।इसी कड़ी में भाजयुमो नेता व विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किशनगंज पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल से मिलकर अभिनंदन किया और स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने जारी प्रेस बयान में कहा कि सीमांचल से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने वाले डॉ दिलीप जायसवाल पहले नेता है।उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय डॉ जायसवाल को अध्यक्ष बनाकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया गया है। यह गर्व का विषय है कि पार्टी ने एक सक्षम नेता को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी दी है इनके मनोनयन से कोसी सीमांचल सहित संपूर्ण बिहार के कार्यकर्ताओं में ना सिर्फ ऊर्जा का संचार हुआ है,बल्कि गौरवांवित महसूस कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर / चंदा कुमारी