×

बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार

 

कछार (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। कछार जिलांतर्गत काटिगोरा के राजपुर मेनम इलाके में बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत पहुंची दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवतियों के पास से बांग्लादेश की विभिन्न सामग्रियां बरामद हुई हैं।इस दाैरान दाे युवक माैके से भाग जाने में सफल रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने रविवार काे बताया है कि बीती रात राजपुर मेनम इलाके में स्थानीय लाेगाें ने एक वाहन में दाे युवतियां और दाे लाेगाें काे देखा। इसके बाद स्थानीय लाेगाें ने वाहन राेक ताे वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति माैके से भाग गए।स्थानीय लाेगाें की सूचना पर पुलिस ने माैके पर पहुंची और भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली दोनाें युवतियों कोगिरफ्तार कर लिया। पुलिस माैके से भागे वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति काे तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियां रोहिंग्या हैं और दोनों बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविर में रह रही थीं। पुलिस ने युवतियों के पास से बांग्लादेश की विभिन्न सामग्रियां बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय