भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त : अनूप गुप्ता
-यमुनापार के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का जिला कार्यालय पर हुआ़ अभिनन्दन
प्रयागराज, 10 जनवरी (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। हम सभी के प्रयास से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी 12 करोड़ 41 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर दुनिया की सबसे राजनैतिक पार्टी दूसरी बार बनने का गौरव प्राप्त किया है।
यह बातें प्रदेश महामंत्री विधानपरिषद सदस्य प्रयागराज-कौशाम्बी के संगठन पर्व चुनाव पर्यवेक्षक अनूप गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस मे शुक्रवार को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सुझाव दिया कि एक ही मिट्टी से सुराही और चिलम बनती है, सुराही सकारात्मक और चिलम नकारात्मक है। इसलिए हम सभी सकारात्मक कार्यकर्ताओं का निर्माण करें और बनें।
गोरखपुर क्षेत्रीय मंत्री व जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा ने कहा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ समायोजन होंगा। अभी जिला, मोर्चा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, सभी की चिंता भी संगठन करेगी।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी का स्वागत किया। समारोह में मंचस्थ विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, अश्वनी पटेल, रमाकांत विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, आकांक्षा सोनकर, जय सिंह पटेल आदि रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र