×

भाजपा का सिलीगुड़ी नगर निगम घेराव, प्रदर्शन से तनाव

 


सिलीगुड़ी, 02 अगस्त (हि.स.)। भाजपा ने कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के इस अभियान से तनाव माहौल उत्पन्न हो गया। विपक्षी दल के नेता अमित जैन, भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिलाध्यक्ष अरुण मंडल के नेतृत्व भाजपा के सकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थक रैली के माध्यम से निगम पहुंचे और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक निगम में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। जिससे पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। जिससे तनाव पैदा हो गया। हालांकि बाद में तनाव को पुलिस ने काबू कर लिया। बाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता निगम के गेट के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नगर निगम के विपक्षी दल के नेता अमित जैन ने कहा कि, सिलीगुड़ी के विकास के लिए निगम के पास रुपया नहीं है, लेकिन डिप्टी मेयर समेत सत्तारूढ़ दल के नेताओं की संपत्ति बढ़ती जा रही है। निगम लोगों को सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को लेकर आज निगम अभियान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार / गंगा