×

जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 


हजारीबाग,13 फरवरी (हि. स.)। ठंड से निजात पाने के लिए झामुमो के पंचायत अध्यक्ष साहिद उर्फ राजा खान ने मंगलवार को कटकमसांडी बसंतपुर में 100 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमों प्रखंड अध्यक्ष सह श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजा मोहम्मद ने कहा कि ठंड का प्रकोप से गरीब असहाय लोग काफी प्रभावित हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

हिंदुस्थान समाचार/राहुल