×

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में की तोड़फोड़

 

नगांव (असम), 31 अक्टूबर (हि.स.)। सामगुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी घमासान जारी है। इसी बीच, कांग्रेस पर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कांग्रेस की रैली में गए लोगों ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सिंगीमारी से कांग्रेस की एक रैली थी। आरोप है कि रैली के बीच में कांग्रेस समर्थकों ने शिंगीमारी बाजार पहुंचने से पहले भाजपा कार्यालय पर हमला कर दिया। कांग्रेस की रैली में गए कार्यकर्ताओं ने लोनखोवा सहकारी समिति के सामने भाजपा कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचाया।

इस समय उपचुनाव को लेकर सामगुरी विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में हिंसा की ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अल्पसंख्यक नेता इमरान हुसैन के घर के सामने स्थित भाजपा कार्यालय पर भी हमला किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर रूपसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश