×

दिल्ली विधानसभा को मिली दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी विधानसभा अध्यक्ष की ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि परिसर में बम लगाए गए हैं। इस घटना के बाद से सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और ताजा अपडेट।
 

दिल्ली विधानसभा में बम धमकी का मामला


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट भाषण से कुछ घंटे पहले भी विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी। आज फिर से विधानसभा अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान परिसर में बम लगाए गए हैं। इस मामले में विधानसभा परिसर की जांच की जा रही है।


खबर को अपडेट किया जा रहा है.