×

27 उत्कृष्ट मत्स्य कृषकों को उत्पादकता बोनस का वितरण

 


रायपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम में कृषक संगोष्ठी का आयोजन उपसंचालक मछली पालन परिसर के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्ड से लगभग 100 मत्स्य कृषक शामिल हुए। जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषक संगोष्ठी में मत्स्य कृषकों के द्वारा मत्स्योत्पादन को बढ़ावा दिए जाने के लिए अपनी बातें सामने रखी और 27 उत्कृष्ट मत्स्य कृषकों को उत्पादकता बोनस का चेक के माध्यम से प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर कृषक संगोष्ठी में मछली पालन विभाग के संचालक एनएस नाग, रिजनल डायरेक्टर एनसीडीसी कौशिक, उप संचालक मछलीपालन मनोज कुमार पैंकरा, बीना गढपाले, उप संचालक म.पा. प्रशि. संस्थान रायपुर प्रमोद भारती, कार्यपालन अभियंता छग राज्य मत्स्य महासंघ रायपुर, कृष्णा हिरवानी सदस्य संचालक मंडल मत्स्य महासंघ, संवलूराम निषाद सदस्य एवं सुखदेव मंडल उन्नत कृषक, उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल / गायत्री प्रसाद धीवर