×

लोजपा(आर) के आईटी सेल की समीक्षा बैठक में संगठन का विस्तार

 


अररिया, 23 फरवरी(हि.स.)।

फारबिसगंज में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के आईटी सेल की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई।

मौके पर लोजपा(आर) के उपाध्यक्ष आकाश राज और लोजपा(आर) के जिला।महासचिव आदित्य झा मौजूद थे।बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के क्रियाशील सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।

मौके पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला महासचिव आदित्य झा,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, एससी एसटी सेल के जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रोशन जहां, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष आकाश राज, आईटी सेल के जिला महासचिव सूरज कुमार मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बबलू पासवान, नव मनोनीत जिला सचिव मोहम्मद जासीम, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक पासवान उपस्थित थे।

बैठक के दौरान आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान के द्वारा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के समक्ष आईटी सेल का विस्तार किया। जिसमें राजू कामत, अभिषेक साह, कुंदन कुमार राय, करण कुमार सिंह, रवि कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल को दायित्व सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर