पूर्व सांसद ने गैर हिंदू महिलाओं काे रक्षाबंधन पर 250 की राशि मिलने पर जताई आपत्ति
भाेपाल, 2 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने रक्षा बंधन त्याैहार पर लाड़ली बहना याेजना की लाभार्थी बहनाें काे 250 रुपए अतिरिक्त देने की घाेषणा की है। हर मिलने वाली 1250 रूपये से अतिरिक्त यह राशि दी जाएगी। अब सरकार के इस फैसले पर पार्टी के ही पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने आपत्ति जताई है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनाें के खाते में डलने वाली 250 रूपये की राशि काे लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गैर हिंदू महिलाओं को पैसे नहीं देने चाहिए। जो इस त्यौहार को मानते हैं, उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए। उन्हाेंने कहा कि जो इस त्यौहार का विरोध करते हैं, जो हिंदू त्योहारों को स्वीकार नहीं करते हैं, जो रक्षाबंधन का पर्व नहीं मानते हैं, उन्हें पैसे नहीं देने चाहिए। जिनके जीवन में इस पर्व का कोई मायने नहीं हैं, ऐसे लोगों को राशि देने का अर्थ है कि हम गलत दे रहे हैं, इसे रोका जाना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। सीएम मोहन यादव बड़े उदार व्यक्ति हैं। बहनों को प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। रक्षाबंधन को पर्व के रूप में मानने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे / डॉ. मयंक चतुर्वेदी