स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत 600 चिन्हित जगहों पर लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सहरसा, 11 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद के जयंती पर नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में 7वीं स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन 12 जनवरी को बिहार के सभी जिलों में की जायेगी। इस सेवा यात्रा के तहत राज्य के कुल 600 चिन्हित सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का कार्य किया जायेगा। इस महाअभियान में जिलों के प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स समेत विभिन्न मेडिकल कॉलेज के 1500 से अधिक सेवाभावी चिकित्सक एवं छात्र भाग लेंगे।
जिला सेवा प्रमुख डा मुरारी कुमार ने बताया कि शहर के दस स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पशुपालन कॉलोनी नया बाजार सराही टावर के पास डी वी कॉलोनी बस स्टैंड नलकूप विभाग झपरा टोला बरियाही गौशाला लालगंज एवं बलहा गढ़िया में शिविर का आयोजन किया गया है। इस सिविर का आयोजन संघ के स्वयंसेवक एवं दायित्व धारी कार्यकर्ता निशुल्क जांच शिविर में सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि सेवा विभाग द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा बस्ती में मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत गरीब एवं निर्धन लोगों के बीच चुडा गुड़ तिल का वितरण किया जाएगा।
डाॅ. मुरारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके जीवन चरित्र से सेवा धर्म के संदेश को जीवन पर्यन्त आचरण करने का संकल्प एवं अभ्यास एनएमओ के कार्यकर्त्ता करेंगे। इस यात्रा में प्रमुख रूप से पटना महानगर में 130, गया में 40, चम्पारण में 37, भागलपुर में 32, नालंदा में 27, रोहतास में 28 , दरभंगा में 22, तथा मुजफ्फरपुर में 32 तथा सहरसा मे दस कैंप आयोजित की जायेगी। इस आशय का अधिकाधिक लाभ हेतु राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 से 2 बजे तक की जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार