×

मानसून में गुरुग्राम नगर निगम ने 5.50 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

 


-पर्यावरण संरक्षण सहित सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

गुरुग्राम, 11 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस मानसून के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस मानसून नगर निगम ने 5.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत भी क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को हरियाणा सीएसआर एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन बोधराज सीकरी, सेक्टर-15 पार्ट-2 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश यादव व अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग से झाड़सा बांध पर 150 पौधे लगाए गए हैं। इससे पूर्व सेक्टर-21 क्षेत्र में नागरिकों के साथ मिलकर 5000 पौधे लगाए गए हैं, जबकि महिला थाना पालम विहार में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से 100 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान में कार्यकारी अभियंता (बागवानी) मनोज कुमार सहित सहायक अभियंता यतेन्द्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता वाशुपाल व अखलाक अहमद व बागवानी शाखा के कर्मचारी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर हरियाणा / संजीव शर्मा