×

जींद: प्रदेश का मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था संभालने में असफल

 


जींद , 11 जुलाई (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में ठप्प हो रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। सीएम गृह मंत्रालय को संभालने में नाकाम साबित हुए। जब से प्रदेश में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उसी दिन से लगातार गोलियां बरसाकर व्यापारियों से लेकर आमजन की हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही है। यह प्रदेश के लिए ङ्क्षचता का विषय बना हुआ है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को हांसी में जेजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, गुुरुवार को पानीपत में दूधिया की गोली मारकर हत्या की गई। इससे पहले पानीपत के टोल प्लाजा पर गोलियां चलाई गई तो वहीं हिसार में कुछ दिन पहले शोरूम के बाहर अंधाधूंध फायरिंग कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जनता में लगातार रोष बढ़ रहा है। अगर शीघ्र ही स्थिति नहीं संभाली तो आने वाले समय में कानून व्यवस्था बेहद चुनौती पूर्ण होगी। हांसी में जेजेबी नेता रविंद्र सैनी के हत्यारे अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इससे साफ है कि सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में फेल है। जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और प्रदेश की जनता भय के साये में जी रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA