मप्रः मुख्यमंत्री ने मंत्री पंवार और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Jul 11, 2024, 22:42 IST
भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर शाम बंसल हॉस्पिटल पहुंचकर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार एवं ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राम गोपाल तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से उपचार के बारे में पूछताछ की। राज्य सरकार की ओर से पन्ना के तिवारी को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना का लाभ प्रदान किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर