×

एक साल में किया गया काम अपने आप में कीर्तिमान : उप मुख्यमंत्री

 


जोधपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने एक साल में जो काम करके दिखाया है वह अपने आप में कीर्तिमान है। यह बात उन्होंने शुक्रवार यहां जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही।

एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम एक साल में कर दिखाया है, वो अपने आप में कीर्तिमान है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए और किसानों के हित को लेकर जितने काम किए हैं, उनकी लिस्ट बहुत लंबी है। मीडियाकर्मियों ने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती रद्द करने के मुद्दे पर उनसे बात करनी चाही, तो बैरवा ने सवाल टाल दिया। उनकी जगह संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचने पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, भाजपा नेता महेंद्र मेघवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश