×

मंच ने कवियों को किया सम्मानित

 


चतरा, 22 फ़रवरी (हि.स.)। साहित्य सृजन मंच ने चतरा पहुंचे नामचीन कवियों और कवयित्रियों को सम्मानित किया। राजकीय इटखोरी महोत्सव में भाग लेने के लिए चतरा पहुंचे देश के जाने-माने कवि डॉ विष्णु सक्सेना, डॉ सर्वेश अस्थाना, पद्मिनी शर्मा, स्वयं श्रीवास्तव और राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साहित्य सृजन मंच चतरा के सचिव रविकांत शुभम् एवं साहित्य मंत्री सुशीला कुमारी ने कहा कि देश के नामचीन कवियों ने पहली बार इटखोरी की धरती पर कविता पाठ कर जिले का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों में विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, पद्मिनी शर्मा, राजेश अग्रवाल एवं स्वयं श्रीवास्तव के आगमन से साहित्यप्रेमी उत्साहित हैं। सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व सांसद चतरा सुनिल कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य बिरजू तिवारी, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, डीसी रमेश घोलप, एसपी विकास पांडे, डीडीसी अमरेन्द्र सिंहा व अन्य की उपस्थिति में सभी को सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी