×

हुड्डा समर्थक साेनीपत के मेयर ने कांग्रेस छाेड़ी

 


-हरियाणा कांग्रेस

अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया

सोनीपत, 11 जुलाई (हि.स.)। राजनीति में उल्टफेर होते हैं सोनीपत से कांग्रेस के मेयर

भी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता

और दायित्व को छोड़ते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया

है। इसके साथ अपने त्याग पत्र को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी किया है।

मेयर निखिल मदान के अनुसार सोनीपत के विकास काे प्राथमकिता देना उनका लक्ष्य रहा है। जिस जनता ने उनको चुना है

उनके विकास के लिए भी काम करना है। अभी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर

केंद्र सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बने हैं इसलिए वह सोनीपत का बेहतर विकास

करवा सकते हैं। केंद्र सरकार से कुछ ग्रांट ऐसी होती है जो केंद्रीय मंत्री पर निर्भर

करती है। इसलिए अपने हित से पहले जनहित में यह फैसला लिया है।

कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा

कि केवल सोनीपत के विकास को लेकर तीसरी भाजपा सरकार में आई है उन्हें विश्वास कि केंद्रीय

मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सोनीपत में विकास के लिए बेहतर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा निर्णय सोनीपत की जनता और कार्यकर्ताओं के विचार के आधार पर लिया

गया है। जिस तरह से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी। उसी

तरह हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना / सुमन भारद्वाज / संजीव शर्मा