×

मन की बात कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी ने लोगों को किया जागरूक

 


कानपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मोतीझील स्थित विवेकानंद प्रतिमा कारगिल पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने पीएम की बातों को ध्यान पूर्वक सुना। पीएम मोदी ने इसरो के 100वें लॉन्च एवं भारत की एआई प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर महिला दिवस पर एक विशेष सोशल मीडिया के जरिये पहल की घोषणा की। साथ ही लोगों में तेजी से फैल रहे मोटापे को लेकर जागरूकता बढ़ाई।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक एवं विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नेताओं एवं अतिथियों ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए भारत की खेल उपलब्धियां की सराहना की और वन्य जीव संरक्षण प्रयासों पर कार्यक्रम में चर्चा करते हुए छात्रों को उनकी परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दी और उन्हें तनाव मुक्त रहने के लिए भी प्रोत्साहित भी किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विक्रम पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप