×

हिसार : मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल किया प्रथम स्थान

 


हिसार, 24 फरवरी (हि.स.)। यहां के दयानंद कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों

ने इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एग्जीबिशन तथा राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम

स्थान प्राप्त किया है। यह प्रदर्शनी हांसी में आयोजित की गई।

प्रदर्शनी में बीए तृतीय वर्ष की गरिमा व पिंकी ने इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस

एग्जीबिशन में ‘स्ट्रेस- अनमास्किंग दा हिडेन किलर’ के नाम से मॉडल प्रस्तुत किया। मनोविज्ञान विभाग

की प्राध्यापिका डॉ. शर्मिला गुणपाल ने इस कार्य में विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में मनोविज्ञान विभाग के मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पंडित सीएलएस गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल मे किया

गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में भी मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा गरिमा

ने बेस्ट एक्सप्लेनेटर का अवार्ड भी प्राप्त किया।

दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य

डॉ. विक्रमजीत सिंह ने सोमवार को विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा

कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां बहुत ही आवश्यक हैं, क्योंकि इनसे बच्चों में नई ऊर्जा तथा

वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने मनोविज्ञान

विभागाध्यक्ष डॉ.अरुणा कद, डॉ. रेनू राठी, डॉ. शर्मिला गुणपाल तथा मिस पूजा को बधाई

देते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण

विकसित करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर