सन्त निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ मन का कार्यक्रंम अयोजित
अखनूर, 23 फरवरी (हि.स.)। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा सी.एल. वलोच की अधक्षयता में अखनूर के जियो पोता घाट में स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अतंर्गत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल थे।
इस मौके पर निरंकारी मिशन के सेवकों द्वारा जियो पोता पार्क के साथ सभी तटिय घाटों की सफाई की गई। इस मौके पर सी.एल. वलोच ने कहा कि हमारा मिशन ही नर सेवा नरायण सेवा है। हर साल हम अपने गुरु जी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा करते हैं। आज के दिन पूरे भारत व विश्व में हमारे सेवक यह सफाई के साथ स्वच्छ जल स्वच्छ मन का भी संदेश दे रहे है।
इस मौक पर विधायक मोहन लाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे भारत में बहुत सी समाज सेवा संस्थाएं हैं जो सेवा भाव लेकर कार्य करती हैं। उनमें एक सन्त निरंकारी मिशन भी है जो पूरे विश्व में ही सेवा कर रही है। सफाई के साथ यह रक्त दान शिवर लगा कर भी मानवता की सेवा कर रहे हैं। आज भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मुझे भी सेवा का मौका मिला है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कस्बा के गणमान्य लोग पंडित थोडू राम, सुरेन्द्र महाजन, मोहन शर्मा, सोनिया वर्मा, मास्टर राजू अमन गुप्ता और हरी मंदिर संस्था के लोग भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अमरीक सिंह