असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, क्या है उनकी नई योजनाएं?
गुवाहाटी में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण
गुवाहाटी: हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेकर राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है। वह असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं। गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
मंत्री पद की शपथ लेने वाले चार विधायकों का नाम
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ एनडीए गठबंधन के चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली शामिल हैं।
सहयोगी दलों की ओर से असम गण परिषद (एजीपी) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चंदन ब्रह्माने भी मंत्री पद की शपथ ली।
एनडीए सरकार की तीसरी बार जीत
असम में भाजपा, एजीपी और बीपीएफ के गठबंधन वाली एनडीए सरकार ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। इस जीत को राज्य में भाजपा की मजबूत स्थिति और हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर जनता के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
57 वर्षीय हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद संभालते हुए विकास, पहचान और युवाओं के रोजगार को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया है।