×

इंसान को मापने का पैरामीटर नहीं: राजेश ठाकुर

 


पलामू, 2 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को ‘एक मुलाकात अपनों के साथ’ कार्यक्रम के दौरान सतबरवा प्रखंड के कांग्रेसियों से मुलाकात की। इसके उपरांत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव के आवास पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड अध्यक्षों के घर पर जाकर उनके सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। उनके आचार और व्यवहार के विषय में जानकारी ले रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा नये उम्मीदवार की मांग पर कहा कि इंसान को मापने का पैरामीटर नहीं होता है। आप जिनके विषय में बात करेंगे वह आगे चलकर खराब हो सकता है। विधायक या सांसद बनने के बाद किसी के घर का खर्च कोई नहीं चलाता है। आपको साफ-सुथरा एवं स्वच्छ लोगों को चुनना है, ताकि लोगों का कल्याण कर सके। उन्होंने कहा कि हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ रहे ऐसा प्रत्याशी चयन करना है।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के साथ आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिंहा, झारखंड कांग्रेस पार्टी के सेक्रेटरी रामाशीष पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश सिंह को जिला तथा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान है कि प्रत्येक लोगों के घरों पर जाकर उनके साथ उनके परेशानियों को साझा करें। अभी तक 12 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों के घरों पर जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष में रहूं या नहीं मुझे यह आइडिया होनी चाहिए कि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष का कौन सा घर है।

इस मौके पर लातेहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, ओमप्रकाश अमन, पिंटू असलम, उमेश यादव, युगल किशोर राम, अरुण साहू, उप मुखिया उमेश सिंह, अमित साहू, केश्वर परहिया, सकलदीप सिंह, महेंद्र महतो, बीडीसी प्रेमचंद उरांव, उमेश उरांव, अजीत उरांव, मेराज, साबिर, प्रदीप सिंह समेत सैकड़ों लोग बैठक में मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार / चन्द्र प्रकाश सिंह