क्या सच में 155 रुपए में मिला चीन में 2 BHK फ्लैट? जानें इस अनोखी डील की कहानी
दिल्ली में मोमो की कीमत बनाम चीन में फ्लैट की डील
दिल्ली: नोएडा-दिल्ली में 155 रुपए में एक प्लेट मोमो भी नहीं मिलती, लेकिन चीन में एक व्यक्ति ने इसी राशि में एक पूरा 2 BHK फ्लैट खरीद लिया, वो भी पूरी तरह से फर्निश्ड। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। इस अनोखी डील की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह घटना चीन के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल 'डबल 11' के दौरान हुई, जिसे चीन का 'ब्लैक फ्राइडे' कहा जाता है। इस दौरान अलीबाबा पर एक फ्लैट की नीलामी हो रही थी। नीलामी की शर्तें भी दिलचस्प थीं। रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट की बोली 1 युआन से शुरू हुई थी। हर बार बोली में केवल 0.01 युआन की वृद्धि करनी थी और अधिकतम बोली 11 युआन यानी लगभग 155 रुपए तक ही लगाई जा सकती थी। जो व्यक्ति सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाएगा, वह फ्लैट का मालिक बनेगा।
नीलामी का समय और विजेता
2 मिनट 20 सेकंड में खत्म हुई नीलामी
इस डील को हासिल करने के लिए 1,677 लोग नीलामी में शामिल हुए। कुल 1,001 बोलियां लगीं और नीलामी केवल 2 मिनट 20 सेकंड में समाप्त हो गई। पूर्वी चीन के जियांगसू-झेजियांग क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाकर जीत हासिल की। यह फ्लैट चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हेगांग शहर में स्थित है। यह 735 स्क्वायर फीट का 2 बेडरूम फ्लैट है, जो 7वीं मंजिल पर है। इसकी बाजार मूल्य लगभग 40,000 युआन यानी करीब 5.6 लाख रुपए बताई जा रही है। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है। 155 रुपए केवल बोली की राशि थी। फ्लैट अपने नाम कराने के लिए व्यक्ति को लगभग 2,000 युआन यानी करीब 28,000 रुपए का टैक्स अलग से देना होगा। बाकी का पैसा प्लेटफॉर्म ने सब्सिडी के रूप में दिया है, क्योंकि यह एक प्रमोशनल ऑफर था.
सोशल मीडिया पर चर्चा
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
जीतने वाले व्यक्ति ने खुद भी नहीं सोचा था कि वह जीत जाएगा। उसने बताया कि उसका हेगांग में शिफ्ट होने का कोई इरादा नहीं है। वह इस फ्लैट का उपयोग सर्दियों में बर्फ देखने के लिए हॉलिडे होम के रूप में करेगा। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक कर रहे हैं कि भारत में जहां 155 रुपए में मोमो नहीं मिलते, वहीं चीन में घर मिल गया। कई लोग इसे केवल प्रमोशनल स्टंट मानते हैं, लेकिन फिर भी यह डील सभी को चौंका रही है।