गुरुग्राम में नई सड़कों का जाल: 2 लाख परिवारों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
गुरुग्राम . साइबर सिटी गुरुग्राम के नए विकसित सेक्टर 58 से लेकर सेक्टर 115 तक रहने वाले लाखों निवासियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 58 सेक्टरों को प्रमुख सड़कों से जोड़ने के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जाएगा, और इस खर्च को संबंधित बिल्डरों से वसूला जाएगा। यह निर्णय उन परिवारों के लिए राहत का कारण बनेगा, जो वर्षों से संकरी गलियों और अधूरे कनेक्टिविटी के कारण ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।
2 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा रास्ता
2 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा रास्ता
गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के अंतर्गत नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने इस क्षेत्र में 600 से अधिक रिहायशी और व्यावसायिक लाइसेंस जारी किए हैं। वर्तमान में यहां 250 से अधिक रिहायशी सोसायटियां, कॉलोनियां और बड़े मॉल्स पूरी तरह विकसित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 2 लाख परिवार निवास कर रहे हैं। विडंबना यह है कि अधिकांश सोसायटियों को केवल पुराने राजस्व रास्तों (संकरी पगडंडियों) पर लाइसेंस दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने बिना सड़क निर्माण की जिम्मेदारी तय किए गलत तरीके से लाइसेंस बांटे, जिसका परिणाम आज गुरुग्राम की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
जमीन अधिग्रहण से सुलझेगा सालों पुराना विवाद
जमीन अधिग्रहण से सुलझेगा सालों पुराना विवाद
कनेक्टिविटी के इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार ने 2021 में टीडीआर (ट्रांसफर ऑफ डेवलपमेंट राइट्स) नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किया था, जिसके तहत अब तक 140 एकड़ भूमि प्राप्त की जा चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि शेष भूमि या तो सीधे मालिकों से खरीदी जाएगी या फिर अनिवार्य अधिग्रहण किया जाएगा। इस घोषणा के बाद स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। सेक्टर वासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी गई शिकायतों पर हुई यह सुनवाई उनके पिछले 10 वर्षों के संघर्ष की जीत है। यह पहल न केवल गुरुग्राम के रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि लोगों के सफर को भी सरल और सुरक्षित बनाएगी।
रेवाड़ी को बजट का बड़ा तोहफा
रेवाड़ी को बजट का बड़ा तोहफा: 300 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक मिल्क प्लांट