×

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बने बुद्धप्रिय

 


मुरादाबाद, 11 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बुद्धप्रिय सिंह को धर्म सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ मुरादाबाद का प्राचार्य बनाया गया है। इसके साथ ही बुद्धप्रिय सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

अभी तक डायट कांठ के प्राचार्य पद पर नियुक्त रहे उप शिक्षा निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्त को शासन ने पदोन्नत कर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवी पाटन बनाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जयसवाल / शरद चंद्र बाजपेयी / Siyaram Pandey