×

दुनिया के विकास में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ रमन सिंह

 


रायपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़िया मंच रायपुर की ओर से 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश और पूरी दुनिया के विकास में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश से बाहर छत्तीसगढ़ के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में की गई थी। इस संदर्भ में बाजपेयी ने कहा था कि 9 जनवरी को महात्मा गांधी 21 साल बाद उस दिन भारत वापस आए थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़िया असमवासी रामेश्वर तेली जो राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्मरण किया और उनको एक सफल प्रवासी छत्तीसगढ़िया के रूप में संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा