☰
×

नागौर मंडी में फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव

नागौर मंडी में शनिवार को फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जीरा और विराट चमकी मूंग के दामों में वृद्धि हुई, जबकि ग्वार और अन्य फसलों में गिरावट आई। जानें सभी फसलों के ताजा भाव और बाजार की स्थिति।
 

नागौर मंडी में फसलों के भाव


Nagaur Mandi bhav: शनिवार को नागौर मंडी में कुछ फसलों के दामों में वृद्धि देखी गई। जीरा की कीमत में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, जो 22,650 से बढ़कर 23,700 रुपए तक पहुंच गई। इस प्रकार, जीरा के अधिकतम दाम में 1,050 रुपए की वृद्धि हुई। विराट चमकी मूंग का अधिकतम दाम भी 8,960 से बढ़कर 9,000 रुपए हो गया। इसबगोल में 100 रुपए और दाणा मेथी में 50 रुपए की बढ़त देखी गई। सिंधी सुवा का अधिकतम दाम भी 8,200 से बढ़कर 8,500 रुपए रहा।


हालांकि, नागौर मंडी में कुछ फसलों के दामों में हल्की गिरावट भी आई। ग्वार का अधिकतम दाम 6,523 से घटकर 6,485 रुपए, असालिया 6,200 से घटकर 6,150 रुपए और तारामीरा 6,850 से घटकर 6,800 रुपए रहा। ज्वार का ऊपरी दाम 5,976 से घटकर 5,800 रुपए तथा मोठ 7,200 से घटकर 7,100 रुपए रहा। काला तिल में 100 रुपए और सफेद तिल में 200 रुपए की गिरावट आई। चना भी 5,800 से घटकर 5,750 रुपए के स्तर पर रहा। हालांकि, सरसों (रायड़ा) का दाम 8,100 रुपए पर स्थिर रहा।


नागौर मंडी भाव


फसल नाम भाव
विराट चमकी मूंग 8600–9000
मूंग 7800–8500
ग्वार 6000–6485
जीरा 17500–23700
सौंफ 8000–13000
इसबगोल 10000–15300
असालिया 5900–6150
दाणा मेथी 6000–6500
सिंधी सुवा 6000–8500
तारामीरा 6500–6800
ज्वार 5000–5800
चना 5500–5750
मोठ 6000–7100
काला तिल 10000–11400
सफेद तिल 10500–12300
सरसों (रायड़ा) 8100