×

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

 


हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र से जुड़े सदस्यों ने महाशिव रात्रि पर्व पर आध्यात्मिक चेतना व परमात्मा शिव की याद के साथ विभिन्न शिवालयों में जाकर ईश्वरीय सन्देश दिया व आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाकर शिव भक्तों को परमात्मा शिव साधना का सशक्त माध्यम राजयोग की जानकारी दी।

सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता के मार्गदर्शन में रुड़की के सिविल लाइंस शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट शिवालय, शेरपुर के निकट शनिदेव व शिव मंदिर, रुड़की के प्रसिद्ध काली मंदिर व झबरेड़ा व भगवानपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाकर व आध्यात्मिक सन्देश के जरिए लोगों को ईश्वरीय ज्ञान दिया। राजयोगिनी बीके गीता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भक्तों को परमात्मा शिव के अवतरण अर्थात जन्म का रहस्य बताकर उन्हें परमात्मा शिव का परिचय देना ही उनका लक्ष्य हैं।

इस अवसर पर ईश्वरीय सेवा में बीके सपना, पारुल, वर्षा, पूनम, रामकुमार, शिवकुमार, रेखा, सुदेश, अमरेश, राजबाला, कृष्ण छाबड़ा, अनिल कुमार, शिव कुमार धीमान, भगवत आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला