रामलीला का भव्य मंच: लालकिले में कलाकारों ने किया कमाल का प्रदर्शन
लालकिले में रामलीला की भव्य तैयारी
नई दिल्ली: लालकिले का मैदान सज चुका है और कलाकार रामायण की महाकथा को जीवंत करने के लिए तैयार हैं। लव-कुश रामलीला कमेटी ने फुल ड्रेस रिहर्सल में रावण से लेकर श्रीराम तक सभी पात्रों ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया।
श्रीराम का किरदार निभा रहे देवेश शर्मा, माता सीता के रूप में कावेरी प्रियम, महाबली हनुमान के रूप में टाइगर पंकज कामद और लंकापति रावण के रूप में राजप्रेमी मंच पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
फिल्म और टीवी जगत के सितारों की उपस्थिति से रामलीला को मिलेगा नया रंग
रावण की भारी काली पोशाक, 11 किलोग्राम का मुकुट और शानदार आभूषण दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगे। वेशभूषा विशेषज्ञ विष्णु पाटिल और उनकी टीम पिछले दो महीनों से इस आयोजन की तैयारी में जुटी हैं। मेकअप विशेषज्ञ पंकज जीवराज चौटलिया कलाकारों के लुक को जीवंत बनाने में लगे हुए हैं।
कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 140 फुट लंबा, 60 फुट चौड़ा और 45 फुट ऊंचा मंच भव्य मीनाक्षी मंदिर का दृश्य प्रस्तुत करेगा। महासचिव सुभाष गोयल ने जानकारी दी कि रामलीला का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक होगा। इसका शुभारंभ गणपति पूजन के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सांसद प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया जाएगा। 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस बार लालकिले में रामलीला का अंदाज पूरी तरह से फिल्मी होगा!