वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्तौल से गोलीबारी: दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंप
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार की सुबह एक यात्री की पिस्तौल से गोली चलने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में एयरपोर्ट पर मौजूद दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यात्री ने पहले ही दी थी हथियार की जानकारी
सूत्रों के अनुसार, आजमगढ़ का एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला था। इस यात्री के पास पिस्तौल और मैगजीन थी, और उसने यात्रा से पहले ही एयरपोर्ट अधिकारियों को अपने हथियारों की जानकारी दे दी थी।
Today, 16.08.2026, at about 0930 hrs, a passenger travelling with his wife on flight IX-1810 to Mumbai declared weapons on board the flight. During the weapons check, the passenger fired a round, injuring two AAICLAS screeners. Both were taken to New Laxmi Trauma Centre for…
— ANI (@ANI) August 16, 2026
हथियार जांच के दौरान हुई फायरिंग
एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, सुबह लगभग 9:30 बजे हथियारों की जांच के दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई। गोली पहले जमीन पर गिरी और फिर पास खड़े दो लोगों को लगी।
घायलों की स्थिति
इस घटना में एक महिला की जांघ में गोली लगी, जबकि एक युवक के हाथ में चोट आई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।
पुलिस जांच जारी
एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की जांच के दौरान गोली किस परिस्थिति में चली। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
यह घटना उस समय हुई है जब एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारणों का स्पष्ट होना संभव होगा।